February 24, 2026

मोतिहारी में बदमाशों ने शिक्षक के पुत्र को किया किडनैप, जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मिशन चौक के पास से पताही प्रखंड की जिहुली पंचायत के सरपंच रितेश कुमार के भतीजा सह सहायक शिक्षक नीरज कुमार के पुत्र निशांत कुमार का बुधवार की रात अपहरण कर लिया गया। स्वजनों ने बताया कि निशांत रिश्तेदार के यहां से भोज खाकर रात करीब 9.30 बजे अपने आवास मिशन चौक पहुंचा था। इसके बाद लघुशंका के लिए घर के बगल गली में गया और वहां से गायब हो गया। स्वजनों ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी निशांत का पता नहीं चल रहा है। निशांत के मोबाइल पर लगातार फोन करने पर भी फोन नहीं उठाया और रात करीब 12 बजे के बाद मोबाइल बंद हो गया। बताया गया कि पूर्व में अपराधी द्वारा निशांत को उठा लेने की धमकी दी गई थी। स्वजनों ने आशंका जताई है कि उन लोगों ने ही मिलकर उसको उठा लिया है। निशांत देहरादून में रहकर पढ़ाई करता है। छठ की छुट्टी में घर आया था। वही घटना के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

You may have missed