December 17, 2025

सीतामढ़ी के कुख्यात कन्हैया सिंह गिरफ्तार, हत्या व रंगदारी समेत दर्जन मामले में चल रहा था फरार

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिलें में पुलिस ने कुख्यात कन्हैया सिंह को गिरफ्तार किया है। बता दे की कन्हैया का नाम टॉप 5 कुख्यातों के लिस्ट में शामिल है। जिसकी तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही थी। पकड़ में आने के बाद कुख्यात पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। अपना नाम गलत बता रहा था। जिसके बाद उसे मेजरगंज थाना में लाकर कड़ी पूछताछ की गई। तब उसकी पहचान मेजरगंज थाना के कुआरी मदन गांव निवासी कैलाश सिंह के पुत्र कुन्हैया सिंह उर्फ अरविंद सिंह के रूप में की गई। वही कुख्यात अपराधी का घर नेपाल सीमा पर है। जिसके कारण वह नेपाल से जाली नोट और प्रतिबंधित समाग्री के साथ गांजा, अफीम, ड्रग्स और चरस की तस्करी करता है। वही गिरफ्तारी के बाद कन्हैया की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से 2 किलो चरस, 10 हजार नेपाली करेंसी समेत कई आपत्तिजनक समान बरामद किया है। SP मनोज कुमार तिवारी ने पीसी में कहा कि कुख्यात जिले के 3 थाना क्षेत्र के 5 मामलों में फरार चल रहा था। वही इसपर पहले से ही हत्या, रंगदारी समेत दर्जन भर मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है। जिले के बाहर भी इसपर मुकदमा है। आगे SP ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। आरोपी पहले पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल उसकी अपराधों की कुंडली खंगाली जा रही है। साथ ही इसके साथियों का भी पता लगाया जा रहा है।

You may have missed