February 25, 2026

सहरसा में कलयुगी बेटे ने की बाप की हत्या, शराब पीने से मना करने पर मारी गोली

सहरसा। बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और इसको सफल बनाने के लिए राज्य का शासन और प्रशासन पूरी ताकत से लगा है। इन सबके बीच शराब को लेकर सहरसा से एक दिल दहला देने वाली खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक एक कलियुगी बेटे ने शराब पीने से मना करने पर अपने पिता की हत्या कर दी है। आपको बात दें कि बेटे ने अपने पिता को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि पिता उसे शराब के सेवन से लगातार मना कर रहे थें। बता दें कि घटना सोनवर्षा राज थाना इलाके की है।घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार तमकुल्हा गांव निवासी सिंकदर यादव का पुत्र सोनू कुमार नशे का आदी है। वह पीकर उत्पात करता रहता था। पिता सिकन्दर यादव ने सोमवार के दिन में बेटे सोनु को शराब पीने से मना किया था।

सोनु उस समय घर से निकल गया। इसके बाद रात में वह फिर से शराब के नशे में धुत होकर आया और पिता से लड़ाई करने लगा। बताया जा रहा है कि पिता सिकन्दर यादव दरवाजे पर बैठे थे। वहीं सोनु ने अपने पिता को अवैध हथियार से गोली मार दी। सोनु द्वारा चलाई गयी गोली पिता के सीने में जाकर लगी। इस कारण पिता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद हत्यारा पुत्र सोनु पिता की लाश को वहीं छोड़कर फरार हो गया हैं।

You may have missed