PATNA : चिराग पासवान के नेतृत्व में जुल्म के खिलाफ जेहाद करेंगी महिलाएं

पटना। लोजपा सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में जुल्म के खिलाफ महिलाएं जेहाद करेंगी। राज्य की विधि-व्यवस्था धवस्त हो गया है। सबसे ज्यादा महिलाएं असुरक्षित है। भय और आतंक के साये में महिलाएं जीवन जी रही हैं। अपहरण, बलात्कार, दहेज उत्पीड़न की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसके विरुद्ध महिला लोजपा 20 सितम्बर से राज्यव्यापी आन्दोलन शुरू करेंगी। उक्त आशय का निर्णय गुरुवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय एसके पुरी में आयोजित महिला लोजपा की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अंजू देवी ने किया।

बैठक में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें कहा गया कि वर्ष 2020 से 2021 के अगस्त महीना तक महिलाओं पर जुल्म की घटनाओं में 32% की वृद्धि हुई है। प्रतिदिन महिलाओं पर 5-6 जुल्म की घटनाएं हो रही है। प्रतिदिन 3 सामूहिक बलात्कार की घटनाएं घट रही है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त हो रहा है। कानून का राज समाप्त हो गया है। जंगल राज से बदतर स्थिति हो गई है। प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए शिवानी सिंह, सरिता देवी, चिन्ता देवी, सविता सिंह ने अपना विचार व्यक्त किया और प्रस्ताव का समर्थन किया।
बैठक के अन्त में शकुन्तला देवी, मनीषा देवी जदयू से त्यागपत्र देकर लोजपा में शामिल हुई। इस अवसर पर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, युवा लोजपा के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, प्रो. रामप्रवेश यादव, प्रवक्ता राजेश भट्ट ने लोजपा में शामिल होने पर माला पहनाकर स्वागत किया।
उक्त आशय की जानकारी युवा लोजपा के पूर्व अध्य्क्ष अनिल कुमार पासवान ने दी।

You may have missed