जीतन राम मांझी ने दिखाएं तेवर,कहा तेजस्वी से बेहतर सीएम होंगे नीतीश,सियासी घमासान के संकेत

पटना।(संतोष कुमार)हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद को लेकर अपने दिए ताजा बयान से प्रदेश की सियासत में एकबारगी लहर दौड़ा दी है।पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे सुयोग्य उम्मीदवार नीतीश कुमार को बताया।जबकि महागठबंधन का प्रमुख दल राजद तेजस्वी यादव को बतौर मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने में जुटा हुआ है। ऐसे में हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी का यह बयान राजद के गले से उतरने वाला नहीं है।अब राजद मांझी जी के बयान पर क्या प्रतिक्रिया देने वाली है,यह तो समय बताएगा।मगर जीतन राम मांझी के इस बयान ने नीतीश कुमार के खिलाफ चल रहे महागठबंधन के अभियान को कुंद करने का प्रयास कर दिया है।एक तरफ जहां राजद तथा कांग्रेस प्रदेश के अलग-अलग मसलों पर नीतीश सरकार के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।वही हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी को अभी भी प्रदेश के सबसे सुयोग्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही लगते हैं। मांझी ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार महागठबंधन में वापस आते हैं,तो उनका स्वागत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री पद के दावेदार नीतीश कुमार का चेहरा सबसे बड़ा है। ज्ञातव्य हो कि महागठबंधन में राजद हाल के दिनों में अपने सहयोगी पार्टियों को ज्यादातर तरजीह नहीं दे रहा है।इस कारण कभी मांझी,उपेंद्र तथा मुकेश साहनी जैसे नेता बंद कमरे में मीटिंग करते हैं,कभी शरद यादव के साथ गुफ्तगू करते हैं तो कभी विवादित बयान भी देते हैं। ऐसे में जीतन राम मांझी के आज के इस बयान पर राजद का क्या स्टैंड होगा,इसका इंतजार है।

About Post Author

You may have missed