PATNA : जीतन राम मांझी पूरी तरह स्वस्थ, रूटिन चेकअप के बाद कार्यकर्ताओं से मिले

पटना। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी रविवार को पटना के मेदांता हॉस्पिटल से रूटीन चेकअप के उपरांत पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह बिहार सरकार में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के साथ अपने सरकारी आवास पर दोपहर करीब 2 बजे पहुंचे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने बताया कि जीतन राम मांझी ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को बताया कि वे बिल्कुल स्वस्थ हैं। वह हमेशा अपने स्वास्थ्य को लेकर रूटीन चेकअप डॉक्टर के सलाह पर कराते रहते हैं। मांझी ने कहा कि हम अपने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने मेरी तबीयत खराब की खबर सुनने के बाद मुझसे बातें की। लेकिन मैं बता दूं कि मेरी तबीयत ठीक है।
प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने बताया कि मांझी के हॉस्पिटल से आवास पर आने के बाद बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, साधना देवी, रविंद्र शास्त्री, गीता पासवान, रघुवीर मोची, अनिल रजक, राजीव बलमा बिहारी, राजन राज आदि मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed