राजद के राज्यसभा प्रत्याशी मनोज झा और संजय यादव ने किया नामांकन, लालू और तेजस्वी रहे मौजूद

पटना। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से राज्यसभा चुनाव को लेकर दोनों प्रत्याशियों के ऐलान के बाद आज उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। बिहार में राज्यसभा की 6 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। भाजपा की ओर से दो प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं। तो जदयू की ओर से एक, कांग्रेस की ओर से एक और राष्ट्रीय जनता दल की ओर से दो प्रत्याशी मैदान में हैं। आरजेडी की ओर से राज्यसभा सांसद मनोज झा को दोबारा राज्यसभा भेजा जा रहा है, तो एक नए चेहरे को भी पार्टी सामने लेकर आई है। सभी प्रत्याशियों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। क्योंकि सातवां उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव लंबे अरसे के बाद बिहार विधानसभा पहुंचे। लालू प्रसाद यादव के साथ राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। राज्यसभा नामांकन कार्यक्रम में दोनों नेता हिस्सा लेने पहुंचे थे। पार्टी ने मनोज झा को फिर से एक बार राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। मनोज झा दूसरी बार राज्यसभा भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा एक नया चेहरा सामने आया है। तेजस्वी यादव के निजी सचिव और हरियाणा के रहने वाले संजय यादव को पार्टी ने राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। नामांकन के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे। वही संजय यादव ने नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद सधी हुई प्रतिक्रिया दी। संजय यादव ने कहा कि ”मेहनत, समर्पण और ईमानदारी का लाभ मिलता है। मैंने पार्टी के साथ ईमानदारी और निष्ठा से काम किया। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि ”हम लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव का धन्यवाद करते हैं। मैं सदन में बिहार की आवाज को मजबूती से उठाता रहूंगा और समाजवाद के झंडे को बुलंद करने का काम करूंगा। बिहार से राज्यसभा की छह सीटों का कार्यकाल 02 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जिसमें जदयू और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की दो-दो तथा भाजपा और कांग्रेस की एक-एक सीट शामिल है। जिन सांसदों का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होगा उनमें वशिष्ठ नारायण सिंह और अनिल हेगड़े (जदयू), सुशील कुमार मोदी (भाजपा), मनोज कुमार झा और अशफाक करीम (राजद) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल हैं। उधर, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संजय कुमार झा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से डॉ। भीम सिंह तथा डॉ। धर्मशीला गुप्ता जबकि कांग्रेस की ओर से अखिलेश प्रसाद सिंह ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किया था।

About Post Author

You may have missed