जदयू की नई प्रदेश कमेटी की घोषणा, महिलाओं को पार्टी में मिली इतनी हिस्सेदारी

पटना । जदयू ने अपनी नई प्रदेश कमेटी की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने गुरुवार को नई कमेटी की घोषणा करते हुए सूची जारी की है। साथ ही जदयू की नई प्रदेश कमेटी में अब महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। पार्टी ने संगठन में महिलाओं को 33 प्रतिशत हिस्सेदारी दी है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर नई प्रदेश कमेटी की घोषणा की। संगठन में महिलाओं को पहली बार एक तिहाई हिस्सेदारी यानी 33 प्रतिशत से अधिक जगह दी गई है। नई कमेटी में 29 उपाध्यक्ष, 60 महासचिव,114 सचिव, एक कोषाध्यक्ष और सात प्रवक्ता शामिल हैं। उमेश कुशवाहा ने कहा कि देश में जदयू पहली पार्टी है जिसने महिलाओं को 33 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी दी है। इससे पहले यह काम किसी पार्टी ने नहीं किया है।

प्रेस वार्ता में जब उमेश कुशवाहा से जनसंख्या नियंत्रण से जुड़े कानून को लेकर पूछा गया तो वह इससे बचते दिखे। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अभी खूब चर्चे में है। फिलहाल इसको लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। फैसला आने के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है।

 

You may have missed