विधान पार्षदों ने जदयू के ‘स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान’ के तहत सौंपा अपने योगदान का चेक

पटना। विधानपार्षद रणविजय सिंह एवं संजीव श्याम सिंह ने मंगलवार को पार्टी द्वारा चलाए जा रहे स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ के समक्ष अपने योगदान का चेक सौंपा। विधान पार्षदद्वय ने कहा कि इससे पार्टी को नई ताकत मिलेगी।
वहीं इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि जदयू के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान को अभूतपूर्व सफलता दिलाई है। अपने समर्पण और लगन से दल के साथियों ने एक मिसाल कायम की है, जिसकी जितनी भी सराहना की जाए, वो कम होगी। दल के अर्थतंत्र को मजबूती मिलने से हम अन्य राज्यों में दल के विस्तार सहित अन्य सांगठनिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक अंजाम दे पाएंगे।
वहीं श्री सर्राफ ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए पार्टी के प्रदेश से बूथ स्तर तक की कमिटियों के साथी तथा लाखों क्रियाशील एवं प्राथमिक सदस्य जिस प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं, वह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। सामूहिक प्रयास से इस अभियान में अपेक्षा से अधिक सफलता मिली है। यह अभियान अभी आगे भी चलेगा।
मंत्री सुनील कुमार बने बोचहा उपचुनाव के प्रभारी
उधर, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बोचहा विधानसभा उपचुनाव में बिहार सरकार के मद्यनिषेध मंत्री सुनील कुमार को जदयू की ओर से प्रभारी मनोनीत किया है।

About Post Author

You may have missed