PATNA : जदयू ने सादगीपूर्वक मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

पटना। जदयू कार्यालय में सोमवार को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुये सादगीपूर्वक जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में मुख्यरूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, मंत्री अशोक चौधरी, संजय कुमार झा, लेसी सिंह, एमएलसी संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, नीरज कुमार, ललन कुमार सर्राफ, राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नवीन आर्य चन्द्रवंशी एवं महासचिव श्री मृत्युंजय कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान सभी ने जननायक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस मौके पर राजीव रंजन सिंह ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, सादगी और सरलता का प्रतीक बताया और उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के सभी वर्गों का विकास करने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर दलितों, वंचितों और गरीबों के मसीहा थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर बिहार में समावेशी विकास हो सकेगा।
वहीं पार्टी की ओर से बिहार के सभी जिला मुख्यालयों और प्रखंड मुख्यालयों में भी सादगीपूर्वक जननायक की जयंती मनाई गई, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
इस मौके पर डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, रंजीत झा, हिमांशु पटेल, अभिषेक झा, वाल्मीकि सिंह, नंदकिशोर कुशवाहा, अंजुम आरा, रजिया कामिल अंसारी, प्रो. प्रमिला कुमारी एवं शिवशंकर निषाद सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।