September 16, 2025

बेगूसराय : नशे में धुत जेसीबी चालक ने बाइक सवार युवक को कुचला, फिर जानें क्या हुआ  

बेगूसराय। नशे में धुत जेसीबी चालक ने 21 साल के युवक को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक को कुचलने के बाद चालक अनियंत्रित होकर जेसीबी के साथ पुल के नीचे नदी में जा गिरा।

मृतक की पहचान बिसनपुर आहोक निवासी मणि कुमार सिंह के एकलौते बेटे निखिल कुमार के रूप में हुई है। जो झारखंड में जियो कंपनी में काम करता था। बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह अपने गांव जा रहा था।

वह बलिया एजेंसी से बाइक लेकर घर लौट रहा था। गांव पहुंचने से पहले ही गंडक नदी पुल पर उसकी बाइक की लाइट बंद हो गई। जिसे ठीक करने के लिए वह रुका था तभी यह हादसा हुआ।

परिजनों ने बताया कि जेसीबी का चालक नशे में था जिसके कारण अनियंत्रित होकर उसने पहले एक बोलेरो में टक्कर मारी उसके बाद युवक को कुचलते हुए जेसीबी नदी में जा गिरी। इस दौरान चालक भी नदी में कूद पड़ा।

You may have missed