January 24, 2025

जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी ने धीरज कुमार को बनाया बिहार का प्रदेश अध्यक्ष

पटना।प्रदेश की राजधानी पटना में आज जनता पार्टी के राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया।इस अवसर पर जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी ने राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में धीरज कुमार को जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी ने कहा कि बिहार की जनता की अपार समस्याओं को देखते हुए जनता पार्टी राज्य की जनता के सर्व कल्याण,उत्थान तथा प्रदेश में सद्भाव के लिए धरातल पर संघर्ष करेगी।जनता पार्टी का प्रथम लक्ष्य आम जनता को हर तरह के समस्याओं तथा पीड़ाओं की परिधि से बाहर लाना है।वर्तमान सत्ता शोषण का पर्याय बन चुकी है।अतः आम जनता को जागरुक करते हुए प्रदेश की राजनीति में जनता पार्टी एक नए विकल्प का स्थापना करेगी। इस मौके पर धीरज कुमार को अध्यक्ष उदय सिंह राणा, उपाध्यक्ष शंभू कुमार, उपाध्यक्ष प्रेमचंद पंडित उपाध्यक्ष,धर्मेंद्र कुमार उपाध्यक्ष,मुन्ना कुमार उपाध्यक्ष,शिवनारायण सिंह प्रधान महासचिव,रवि कुमार उर्फ अंटू पटेल को महासचिव बनाया गया।शालिनी कुमारी को प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर जनता पार्टी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी दिखाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनावी चतुर्वेदी ने प्रदेश इकाई को राज्य में राजनीतिक क्रियाकलापों के रूपरेखा के बाद से अवगत कराया।साथ ही प्रदेश में आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

yashoraj infosys best website design company in patna : www.yashoraj.com

You may have missed