February 18, 2026

लोजपा (रा) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 35वीं पुण्यतिथि पर नमन किया

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 35वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। वही इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के निर्माण में जननायक कर्पूरी ठाकुर के अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए ट्वीट कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा समाजिक न्याय के प्रखर योद्धा, समाजिक समरसता के प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी व  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि व कोटि-कोटि नमन। वही इधर पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय कुमार सिंह, प्रदेश सचिव दिलीप यादव, प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ अजय,अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ अमित किशोर सिन्हा, छात्र अध्यक्ष सीमांत मृणाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती और अन्य ने कर्पूरी जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

You may have missed