राजद-जगदानंद सिंह ने की बड़ी कार्रवाई, बलात्कार के आरोपी राजबल्लभ तथा अरुण यादव को पार्टी से किया बाहर

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने पार्टी के दो बलात्कार के मामलों के आरोपी विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद सजायाफ्ता राजबल्लभ यादव(निवर्तमान) तथा फरार संदेश के विधायक अरुण यादव को पार्टी से निकाल बाहर किया है।राजद के प्रदेश अध्यक्ष की यह कार्रवाई अपने आप में बलात्कार मामलों से घिरे राजनीतिक व्यक्तियों के लिए एक कठोर संदेश है। मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा है कि रेप के आरोपी संदेश विधायक अरुण यादव और नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जबतक वो निर्दोष साबित नहीं हो जाते तबतक पार्टी में उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि राजद के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव और संदेश से वर्तमान विधायक अरुण यादव पर रेप का आरोप है।राजबल्लभ यादव पर नालंदा की एक नाबालिग छात्रा के साथ रेप का आरोप है। छात्रा ने आरोप लगाया था कि राजबल्लभ यादव उसे अपने आवास पर ले जाकर गंदी फिल्म दिखाकर रेप किया करते थे। वहीं संदेश विधायक अरुण यादव पर 11 साल की बच्ची के साथ रेप का आरोप है।राजबल्लभ यादव जेल में हैं और अरुण यादव अभी फरार हैं।

About Post Author

You may have missed