बिहार के 9 जिलों में 7 अप्रैल से होगी बारिश; पूर्वानुमान जारी, बक्सर में पारा 41 के पार

पटना। बिहार के अधिकतर जिलों में आज मौसम सामान्य बना रहेगा। वहीं 5 अप्रैल से राज्य के अधिकांश भागों में हवा की रफ्तार 35 किलोमीटर तक रह सकती है। 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। बुधवार को 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर जिला सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार 5 अप्रैल से हिमालय के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। इसका असर बिहार के 9 जिलों पर पड़ने की संभावना है। 7 अप्रैल को पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद गया व नवादा जबकि 8 अप्रैल को रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नवादा बांका व जमुई जिलों में बारिश होगी। पटना का मौसम भी शुष्क रहेगा। पटना और आसपास के इलाके में दिन चढ़ते ही गर्म हवा चलने लगी। धूप में तपिश थी। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान बुधवार को विहार में सबसे गर्म बक्सर रहा। तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा जो मंगलवार से 1.7 डिग्री अधिक रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान किशनगंज और वाल्मीकिनगर में 15.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

About Post Author

You may have missed