महागठबंधन के अंदर मचा घमासान यह दिखाता है की अब बस कुर्सी पर बैठेकर समय काटा जा है : आरसीपी सिंह

पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों महागठबंधन के अंदर काफी उठा- पठक मची हुई है। चाहे वो उपेंद्र कुशवाहा का प्रकरण हो या फिर शिक्षा मंत्री प्रो चन्द्रशेखर और जीतनराम मांझी का रामायण का उठाया जाने सवाल। इसके अलावा अलोक मेहता का सवर्णों को लेकर दिया गया बयान हो या फिर कैबिनेट विस्तार को कांग्रेस से अनबन। इन तामाम चीज़ों को लेकर आपसी मतभेद दिखने को मिल रहा है।  इसके बाद अब इस पुरे प्रकरण को लेकर भारत सरकार के पूर्व मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक जमाने में करीबी रहे आरसीपी सिंह ने बड़ा हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने कहा कि, महागठबंधन के अंदर घमासान मचा हुआ है। चाहे वो जेडीयू हो यह कांग्रेस या फिर राजद इन सभी दलों में आपसी मतभेद अब सबके सामने देखने को मिल रहा है। यहां जो सत्ता पक्ष में वो आपस में ही लड़ने में लगा हुआ है। सत्ता पक्ष को सरकार चलाने की जिम्मेदारी मिलती है और यहां ये लोग आपस में कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं। ऐसे में ये लोग बिहार की जनता और उसकी समस्या का क्या समाधान करेंगे। इसके आलावा उन्होंने कहा कि, बिहार में शासन और प्रसाशन नाम की चीज़ बची ही कहा है। राज्य में सरेआम गोलीमार दी जा रही है। अपराध अपने चरम सिमा पर है। यहां सड़क चलते लोगों को सरेआम गोली मार दी जाती है। उत्पाद विभाग की टीम जांच करने जाती है तो शराब माफिया उनपर हमला बोल देते हैं। उन्हें वहीं डुबाकर मार दिया जाता है। यहां तो लोग पुलिस को छोड़ ही नहीं रहा है तो आमलोगों को क्या ही छोड़ा जाएगा। इसके आलावा पिछले कुछ दिनों से डीजी शोभा अहोतकर और आईजी विकास वैभव प्रकरण को लेकर कहा कि, जब सरकार में ऊपर में काबिज लोगों में ही खींचा-तानी मची हुई है और इनके बीच ही घमासान है तो फिर अधिकारियों के बीच यदि ऐसा कुछ हो रहा है तो इसमें कौन सी नई बात हो गई। ये लोग बस सरकार में बैठकर समय काट रहे हैं।

About Post Author

You may have missed