पटना में आपसी विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, दो राहगीरों को लगी गोली

पटना। राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। वही दोनों घायलों को इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया है। वही दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। वही यह पूरी घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित सब्जी मंडी के पास की है। बताया जा रहा है आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वही इस घटना में रास्ते से गुजर रही एक महिला और एक पुरुष को गोली लग गई। दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। वही इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वही इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वही उधर दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे CCTV के फुटेज को खंगाल रही है। किस कारण से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed