आरा में महिला के साथ गैंगरेप : नशे में धुत युवको ने बलत्कार कर लाश को बालू में दफनाया, आरोपी गिरफ्तार

आरा। बिहार के भोजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक दलित महिला के साथ हैवानियत की हद पार करते हुए 2 बदमाशों ने पहले तो महिला के साथ रेप किया और बाद में उसकी हत्या कर शव को बालू में दफन कर दिया। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू की तो महिला का शव नदी के किनारे बालू से बरामद हुआ। वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही यह पूरी घटना चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव की है। बता दे कि जहनपुर महादलित टोला निवासी महिला का पति सोमवार की रात किसी तिलक समारोह में गया हुआ था। इसी दौरान दोनों आरोपी महिला के घर में घुसे और उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गए। जहां दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया। वही वारदात को अंजाम देने के बाद नशे में धुत्त दोनों आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी और उसके शव को नदी किनारे बालू में दफना दिया। मंगलवार की सुबह जब गांव के लोग नदी की तरफ गए तो बालू में दबा हाथ देखकर दंग रह गए। वही उधर तिलक से जब महिला का पति वापस घर लौटा तो उसे घटना की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बालू से बाहर निकाला। वही पड़ोसियों के बयान के आधार पर पुलिस ने गांव के ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed