September 19, 2026

गणेश चतुर्थी के अवसर पर सदन का विशेष सत्र बुलाना हिंदू विरोधी मानसिकता का परिचायक : जदयू

पटना। शनिवार को जदयू मुख्यालय में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा एवं अंजुम आरा ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को संबोधित किया। वही इस दौरान उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के मौके पर मोदी सरकार द्वारा सदन का विशेष सत्र बुलाना हिंदू विरोधी मानसिकता का परिचायक है। तीनों प्रवक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के संसदीय कार्य मंत्री ट्वीट के माध्यम संसद के विशेष सत्र बुलाने का एलान करते हैं जो संसदीय परंपरा का अपमान है। संविधान की धारा 85-(।) के अनुसार केबिनेट समिति जिसमें गृह विभाग, वित्त विभाग, रक्षा विभाग और कानून सहित कुल 9 विभागों के मंत्री इसके सदस्य होते हैं। माननीय संसदीय कार्य मंत्री बताएं कि सावन महीने की कौन सी हिंदू पंचांग तिथि को कैबिनेट की बैठक हुई? विशेष सत्र बुलाने से पहले इस प्रक्रिया का पालन किया गया? देश की जनता इसका जवाब चाहती है। वही तीनों प्रवक्ताओं ने आगे कहा कि मणिपुर में बेटियों की इज्जत लूटी गई, हथियार लूट लिए गए लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मणिपुर जाने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाए और आश्चर्य का विषय यह है की इतने नाजुक दौर से गुजर रहे मणिपुर की विधानसभा मात्र 48 मिनट चल पाई, आजाद हिंदुस्तान के इतिहास में यह शायद पहली घटना है। यह संसदीय परंपराओं की धज्जियां उड़ाने वाली सरकार है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी G-20 को इवेंट बना रहे हैं। मगर इस G-20 के सदस्य देश से उन्हें सीखने की आवश्यकता है। शौचालय से लेकर पेट्रोल पंप तक इनका फोटो नजर आता है लेकिन G- 20 के देशों से ये सीखते नहीं हैं। ब्रिटेन में 150 दिन संसद कार्य करता है, अमेरिका में भी 150 दिन संसद कार्य करता है मगर पिछले साल भारत में सिर्फ 56 दिन ही सांसद चल सका।

You may have missed