मेढ़कों का समूह है इंडिया गठबंधन : जीतन राम मांझी

पटना। बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर एक बार फिर जोरदार प्राहर करते हुए उन्हें मेढ़कों का समूह बताया है। वहीं, अपनी पार्टी हम को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोग NDA के पार्टनर हैं और हम लोग सशक्त हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन को उन्होंने घमंडियां गठबंधन बताया और कहा कि इंडिया गठबंधन व बेंग यानी मेढ़क एक जाति के हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया में पीएम का चेहरा अनेक लोग बने हुए हैं। लेकिन NDA गठबंधन में एक ही चेहरा चमचमाता हुआ चेहरा नरेंद्र मोदी का है। मोदी नहीं बल्कि हम लोग सभी पार्टनर चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी ही देश की नेतृत्व करें। उनके नेतृत्व में हिंदुस्तान आगे बढ़ रहा है। इंडिया को घमंडीया गठबंधन बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका कोई हिसाब नहीं है। आपस में ही रूठना फूलना हो रहा है। सीएम नीतीश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें तो पीएम का सपना दिखाया गया। बाद में इंडिया का संयोजक बनाने की बात कर दी गई तो वे रूठ गए हैं। इससे साफ जाहिर है कि इंडिया गठबंधन आपस में टूट गया। आज-कल या दो-चार दिनों में ही इन लोगों का कोई अस्तित्व नहीं रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों के गांव में कहावत है कि ‘भोज आने पर कोहरा रोपता है’। वैसी ही स्थिति नीतीश कुमार व इंडिया की है। मांझी ने आगे कहा कि NDA में सीट शेयरिंग हो गया है। सब बातें हो गई है। हम लोग 40 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं और जीत हमारी तय है।

About Post Author

You may have missed