ECR : रेल टिकट के अवैध कारोबार में संलिप्त 26 लोग हिरासत में

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल द्वारा रेल टिकट के अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ रेल सुरक्षा बल द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 1 एवं 2 मार्च को पांचों मंडलों में रेल टिकट के अवैध कारोबार करने वालों की धर-पकड़ हेतु चलाए गए अभियान के कुल 24 मामले में 26 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस क्रम में दानापुर मंडल में 4 मामलों में 4, धनबाद मंडल में 5 मामलों में 5, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 3 मामलों में 4 तथा सोनपुर मंडल में 12 मामलों में 13 व्यक्ति को रेल टिकट के अवैध कारोबार में संलिप्त पाया गया तथा उन्हें हिरासत में लिया गया।

About Post Author

You may have missed