भागलपुर में शादी के 15 दिनों के बाद पति ने पत्नी को घर से निकाला; महिला ने लगाया अवैध संबंध का आरोप, मामला दर्ज

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिलें में शादी के 15 दिन बाद पति ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। पति पत्नी को साथ रखने को तैयार नहीं है। वहीं महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी आफिस पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। मामला सबौर थाना क्षेत्र का है, जहां बबलू महलदार की बेटी साक्षी प्रिया (23) को उसके पति दिलखुश कुमार उर्फ बीरबल (29) ने घर से निकाल दिया है। साक्षी की शादी दिलखुश के साथ बीते 24 नवंबर 2022 में हुई थी। साक्षी का आरोप है कि उसके पति का शादीशुदा महिला के साथ बीते 8 साल से अवैध संबंध है। दोनों का एक बच्चा भी है। मैंने उसे छोड़ने को कहा तो उसने मुझे ही घर से निकाल दिया। बीते साल ही महिला की शादी हुई थी, 15 बाद ही उसे पति ने घर से निकाल दिया। बीते साल ही महिला की शादी हुई थी, 15 बाद ही उसे पति ने घर से निकाल दिया। साक्षी ने बताया कि शादी के चंद दिनों बाद ही उसे अपने पति के अवैध संबंध का पता चला। उसने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा, विरोध करने पर पति ने कहा कि वो उस महिला को नहीं छोड़ेगा। मुझसे कहता है कि जो करवना है कर लो, मैं इसी के साथ रहूंगा। महिला शादीशुदा है, उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। वह अभी मेरे पति के साथ रह रही है। साक्षी का कहना है कि ससुरालवाले भी पति का ही साथ दे रहे हैं। मुझे कहीं से न्याय नहीं मिल रहा। पुलिस भी सहयोग नहीं कर रही। ये चौथी बार है, जब मैं एसपी आॅफिस आई हूं। पीड़िता ने कहा कि रानी देवी का उसके पति से एक बच्चा भी है। जब कभी भी वह इस मसले पर बोलती तो दिलखुश उसे बदनाम करने की धमकियां देने लगता। वहीं इस मामले को लेकर वह पुलिस अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने महिला थाने में भी शिकायत दर्ज की लेकिन महिला थाने में भी किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हुई। अब महिला ररढ कार्यालय पहुंची और उसने एसएसपी आनंद कुमार के सामने अपनी समस्या सुनाई। एसएसपी ने उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है, फिलहाल स्थानीय थाने को जांच का आदेश मिला है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

About Post Author

You may have missed