नालंदा : पत्नी के अवैध संबंध के कारण पति ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ने के बाद लगाई फांसी

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाकर पति ने आत्महत्या कर ली। पत्नी अपने प्रेमी का साथ छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में छह साल की बच्ची आराध्य सिन्हा और चार साल के बेटे आर्यन सिन्हा का क्या होगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को लहेरी थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी निवासी अरविंद प्रसाद के पुत्र चंद्रदेव कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद किया गया था। उसमें चंद्रदेव ने पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाया था। नोट में लिखा था कि पत्नी का अन्य 2 युवक के साथ संबंध है। उसे समझाने की काफी कोशिश की पर कोई फायदा नहीं हुआ। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। इसी वजह से वह अपनी जान दे रहा है।
पूर्व भी बॉयफ्रेंड को कई बार पत्नी के घर में पकड़ा, निराश होकर उठाया कदम
जानकारी के अनुसार, उसकी पत्नी 8 मई से घर से गायब थी। पता चला कि उसकी पत्नी गया में रह रही है। जब वह अपनी पत्नी को लाने गया पहुंचा तो उसे उसके बॉयफ्रेंड के साथ संदिग्ध हालत में सोते हुए देख लिया था। इसके पूर्व भी बॉयफ्रेंड को कई बार घर में भी पकड़ा गया था। मना करने के बावजूद उसके गैर हाजरी में दोनों चोरी छुपे मिला करते थे। चंद्रदेव के परिवारवाले बेटे को खोने के गम में आंसू बहा रहे हैं। बच्चों ने कहा कि मम्मी नहीं है। पापा भगवान के पास चले गए। मामला लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर शिक्षक कॉलोनी का है। यहां रविवार की रात चंद्रदेव कुमार ने घर में फांसी के फंदे से लटक अपनी जान दे दी। उसकी जेब से बरामद सुसाइड नोट में उसने पत्नी की बेवफाई की सारी बातों का जिक्र किया है। रामचंद्रपुर बाजार समिति में आलू और प्याज का व्यापार करता था। 2015 में युवक की शादी छबीलापुर थाना क्षेत्र के बड़हरी गांव में हुई थी। शादी के बाद 2 बच्चे हुए। एक 6 साल की बेटी और 4 साल का बेटा है।
पत्नी क्लासमेट संग भागी, सुसाइड नोट लिखकर पति ने लगा ली फांसी
सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘पत्नी का उसके क्लासमेट और दो युवक के साथ अवैध संबंध है। उसे समझाने की काफी कोशिश की पर कोई फायदा नहीं हुआ। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। इसी वजह से वह अपनी जान दे रहा है। दरअसल, उसकी पत्नी 8 मई से घर से गायब थी। पता चला कि उसकी पत्नी गया में रह रही है। जब वह अपनी पत्नी को लाने गया पहुंचा तो उसे उसके बॉयफ्रेंड के साथ संदिग्ध हालत में सोते हुए देख लिया था। इसके पूर्व भी बॉयफ्रेंड को कई बार घर में भी पकड़ा गया था। मना करने के बावजूद उसके गैर हाजरी में दोनों चोरी छुपे मिला करते थे’। चंद्रदेव के परिवारवाले बेटे को खोने के गम में आंसू बहा रहे हैं।

About Post Author

You may have missed