पूर्वी चंपारण : होमियोपैथी के डॉक्टर की गला रेतकर हत्या, शक के आधार पर हिरासत में ली गई नौकरानी

पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण में एक डॉक्टर की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने शक के आधार पर नौकरानी को हिरासत में लिया है। डॉक्टर का परिवार बाहर रहता है। घर में नौकरानी खाना बनाने के लिए रहती थी। घटना मधुबन थना के कंसपकड़ी गांव की है। डॉक्टर के कलाई की नसें भी काट दी गईं हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक होमियोपैथी की प्रैक्टिस करते थे। हत्यारे ने होमियोपैथिक डॉक्टर की गला रेतकर और दोनों हाथों की कलाइयों का नस काटकर रविवार की रात हत्या कर दी। मृतक की पहचान कंसपकड़ी निवासी डॉक्टर जयलाल सहनी उर्फ अमीन साहब( 80) के रूप में हुई है। सब्जी काटने वाली चाकू से उसे काटा गया है। सूचना पर मधुबन पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नौकरानी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के परिवार के अन्य सदस्य रांची व दार्जिलिंग में रहते हैं। नौकरानी खाना बनाने के लिए घर में रहती है।

वही झारखंड के सिमडेगा गांव की रहने वाली नौकरानी हेलेन जोजो ने पुलिस को बताया है कि डॉक्टर साहब रात में 9 बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। वह भी खाना खाकर दूसरे कमरे में सोने के लिए चली गई। करीब 10 बजे रात में उनके कमरे से बचाव-बचाव की आवाज आई। वह अपने कमरे से निकलने का प्रयास की। किंतु हत्यारों ने उसके कमरे के दरवाजे का हैंडल बाहर से बंद कर दिया था। इसलिए वह कमरे से बाहर नहीं निकल पायी। हेलेन ने उसके बाद उसने इसकी सूचना मोबाइल से रांची में रह रहे उनके पुत्र मिथलेश सहनी को दी। मिथिलेश सहनी ने फोन कर गांव वालों को घर पर जाकर मामले को देखने के लिए कहा। गांव के लोग उनके खपरैल घर का दरवाजा तोड़कर पक्का वाले घर में पहुंचे तो उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था और नौकरानी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। जिसे ग्रामीणों ने खोला। खून से लथपथ मृतक की लाश उनके कमरे में बिछावन पर पड़ी थी। वही हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाके को खंगाल रही है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ज्यादा जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

About Post Author

You may have missed