राज्य के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, पटना में रुक-रुककर हो रही बारिश

पटना। बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर से सक्रिय हो चुका है। कई जिलों में हल्की या भारी बारिश हो रही है। बुधवार सुबह पटना, कटिहार, जमुई और बक्सर में बारिश हुई है। छपरा, शेखपुरा, समस्तीपुर समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वेस्ट चंपारण, मधुबनी, सुपौल अररिया पूर्णिया कटिहार किशनगंज में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश और मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के पास है। अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही द्रोणी रेखा पश्चिम बंगाल से पूर्व उत्तर प्रदेश की ओर समुद्र तल से औसत 1 किलोमीटर ऊपर तक गुजर रही है। इन मौसमी घटकों के संयुक्त प्रभाव से अगले 24 दिनों तक राज्य में मानसून सक्रिय रहने का पूवार्नुमान है। वहीं, झारखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते नालंदा के मध्य भाग में बहने वाली पंचाने नदी में पहली बार पानी आया है। इससे पश्चिमी इलाकों में बहने वाली लोकाइन नदी में भी पानी आ गया है। नदियों में पानी देख जहां आम लोग खुश हैं। वहीं, किसानों की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं है। अब फसल पटवन को लेकर बोरिंग का सहारा किसानों को नहीं लेना होगा।
पटना में आज कैसा रहेगा मौसम
पटना में बुधवार सुबह बारिश हुई है। दिनभर बादलों का आना जाना लगा रहेगा। रुक-रुक कर बारिश होने की भी संभावना है। आज सूर्योदय का समय सुबह 5:43 बजे और सूर्यास्त शाम 5:34 बजे होगा। आज 10 से 17 किमी\घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम 26 डिग्री रहने की उम्मीद जताई गई है।

About Post Author

You may have missed