December 8, 2025

राज्य के 19 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी : 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, गिरेगा तापमान

  • प्रदेश में भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली से भी मौसम विभाग ने किया सावधान

पटना। बिहार में इन दिनों मानसून एक्टिव है। आज मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही मौसम विभाग ने इन जिलों में आकाशीय बिजली की भी आशंका जताई है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि बिहार में इन दिनों मानसून पूरी तरह से एक्टिव रहेगा। 18 सितंबर तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया। इन जिलों में पटना समेत पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा शामिल है। इन जिलों में वज्रपात की आंशका है। मौसम विभाग ने लोगों से घर से बेवजह बाहर ना निकलने की अपील की है। साथ ही साथ हवा के भी 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की उम्मीद है।

वही मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने 14 सितंबर से लेकर 18 सितंबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में अगले 4 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। आने वाले 3 से 4 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। वही इन दिनों अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है । जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का उम्मीद है। अगले 3 दिनों तक पुरवा हवा तथा उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है।

You may have missed