September 17, 2026

पटना समेत पूरे प्रदेश में अप्रैल से चलने लगेगी लू, तापमान वृद्धि का अलर्ट जारी

पटना। बिहार में अब सूरज का सितम बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 37.7 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली जिला सबसे गर्म रहा। सबसे कम 18.8 डिग्री मोतिहारी जिला का तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मार्च का महीना ज्यादा गर्मी नहीं पड़ी। बीच-बीच में बारिश होने से तापमान भी नियंत्रण में रहा। विभाग की माने तो अप्रैल के महीने से लू चलने की आशंका जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में गैर-मानसूनी वर्षा के लिए जिम्मेदार होता है। यह नवंबर से मार्च तक प्रभावी रहता है। लेकिन अप्रैल आते आते यह पूरी तरह से निष्क्रिय हो जाता है। पटना में आज सुबह से ही कड़ी धूप निकली रहेगी। जिसके कारण से गर्मी का एहसास होगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते पटना का न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान 37.7 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली जिला सबसे गर्म रहा। इसके अलावा शेखपुरा का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री, नवादा 36.01 डिग्री, औरंगाबाद 35 डिग्री, भोजपुरी 35.2 डिग्री, खगड़िया 31 डिग्री, पटना 33.5 डिग्री, गया 35.2 डिग्री भागलपुर 31.9 डिग्री इसके अलावा अन्य जिलों का भी अधिकतम अपमान 30 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

You may have missed