सीएम नीतीश के पेट में दांत है, वे अपनी बातों पर कितना अडिग रहते है पूरा बिहार जानता है : विजय सिन्हा

  • सीएम के दिए गए बयान पर भाजपा का पलटवार, नेता प्रतिपक्ष ने दिया जवाब

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ नहीं जाने की जो कसम खाई है, उसपर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि- आप अपनी बातों पर कितना अडिग रहते हैं ये बिहार की जनता अच्छी तरह से जानती है। उन्होंने कहा कि नीतीश के पेट में दांत है, लालू भी जिस दांत को गिन नहीं पाए उसे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने गिना था और बताया भी था। अब उपेन्द्र कुशवाहा उनके पेट के दांत को गिन रहे हैं। विजय सिन्हा ने आगे बढ़ते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब नकली चंद्रगुप्त को गद्दी पर नहीं बैठा सकती। इसका निर्णय भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के विजन के साथ संघ की विचारधारा को लेकर भारतीय जनता पार्टी चलती है। जो उसे आइडिया पर मैच करता है वही भाजपा के साथ आएगा। नीतीश के बयान से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। वही आगे उन्होने कहा कि वह क्या बयान देते हैं क्या नहीं उससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन हम लोगों ने अपना निर्णय पहले ही ले लिया है। फिर से नकली चंद्रगुप्त यानी नीतीश कुमार को कंधा देकर गद्दी पर नहीं बैठा सकते।

About Post Author

You may have missed