September 10, 2026

BIHAR : जहानाबाद मामले की जांच करेगा HAM का शिष्टमंडल

पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के निर्देश पर 7 सदस्यीय शिष्टमंडल 27 जुलाई को जहानाबाद के परसबिगहा थाना क्षेत्र के सरता गांव के गोविंद मांझी, दाउदनगर (औरंगाबाद) के जेल में मृत्यु के बाद जहानाबाद के निहालपुर में सड़क जाम के उपरांत महिला सिपाही की मौत तथा मौत के बाद पुलिस कार्रवाई एवं गोविंद मांझी के मौत से संबंधित जांच हेतु गठन की गई है। हम का 7 सदस्य जांच हेतु शिष्टमंडल राष्ट्रीय महासचिव ई. देवेंद्र मांझी के नेतृत्व में कल पटना से रवाना होकर परस बिगहा, जहानाबाद होते हुए दाउदनगर औरंगाबाद जेल जाएंगे।
शिष्टमंडल में संगठन प्रभारी जहानाबाद राजेश्वर मांझी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल चन्द्रा, महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता पासवान, महासचिव सुनीता अशोक, राकेश कुमार और जहानाबाद जिलाध्यक्ष राजा राम मांझी शामिल हैं। पार्टी के द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ को जांच की महत्वपूर्ण जवाबदेही दी गई है। उपरोक्त जांच कमेटी के द्वारा प्रतिवेदन राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी को दिया जाएगा।

You may have missed