पटना में फिर हाफ एनकाउंटर: शिक्षक को लूट के दौरान गोली मारने वाला कुख्यात बादल जख्मी,सहयोगी प्रिंस भी गिरफ्तार

पटना। सम्राट चौधरी सरकार की पुलिस का एनकाउंटर अभियान जारी है।राजधानी पटना में पिछले दिनों शिक्षक को गोली मारने वाले अपराधी को आज पटना पुलिस ने एनकाउंटर करके धर दबोचा।इस दौरान एक अपराधी पर में गोली लगने से जख्मी हुआ।बताया जाता है कि जख्मी अपराधी का नाम कुख्यात अपराधी बादल है,उसने पटना के भागवत नगर में एक टीचर से लूट के दौरान उन्हें गोली मार दी थी। इस कांड के बाद पटना में सनसनी फैल गई थी। पटना पुलिस का ये ऑपरेशन ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में हुआ। यहां पुलिस एक लूटकांड के मामले की तफ्तीश करते हुए दो लुटेरों तक जा पहुंची। इनमें से एक का नाम संदीप उर्फ बादल है, जबकि दूसरे अपराधी का नाम प्रिंस कुमार। पुलिस ने दोनों को अगमकुआं थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर में ही घेर लिया।इसके बाद दो में से एक अपराधी बादल ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई जो सीधे बादल के पैर में जा लगी। इसके बाद पुलिस की गोली के डर से दूसरे अपराधी प्रिंस कुमार ने वहीं पर सरेंडर कर दिया। पुलिस संदीप उर्फ बादल को इलाज के लिए अस्पताल ले आई, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पटना पुलिस के इस एनकाउंटर के बाद इलाके के लोगों ने भी राहत की सांस ली।इसी 13 मई को पटना के भागवत नगर में एक शिक्षक शंभू कुमार घर लौट रहे थे। तभी उन्हें दो अपराधियों ने घेर लिया था। इसके बाद उनसे उनके पास मौजूद पैसे और सामान को लुटेरे छीनने लगे। शंभू कुमार ने अपनी तरफ से इसका पूरा विरोध किया। लेकिन तभी लुटेरों में से एक ने उन्हें गोली मार दी। घायल शिक्षक शंभू कुमार का अभी तक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वो सरकारी स्कूल के टीचर हैं।

You may have missed