पूर्णिया में महागठबंधन की रैली आज; विपक्षी एकता का आगाज कर नीतीश फुकेगें लोकसभा चुनाव का बिगुल, जुटेंगे कई दिग्गज

पटना। आज महागठबंधन की महारैली है। कोसी-सीमांचल की राजधानी पूर्णिया में महागठबंधन की सरकार एकजुट हो रही है। रंगभूमि मैदान नीतीश-तेजस्वी मोदी सरकार के खिलाफ के लिए बिगुल फूंकेंगे। जानकार इसे महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन कह रहे। JDU-RJD-कांग्रेस-वाम दल और HAM के बड़े-बड़े नेता और कार्यकर्ता महारैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे। कई मंत्री तो पिछले 5 दिन से पूर्णिया में कैंप कर रहे हैं। इधर, रंगभूमि मैदान से लेकर पूरे पूर्णिया शहर को पोस्टर और बैनर पाट दिया गया है। हालांकि, कई बड़े-बड़े पोस्टर से राहुल गांधी की तस्वीर गायब दिखी। महागठबंधन के कई दिग्गज नेता पिछले 5 दिनों से पूर्णिया में जमे हुए हैं। महागठबंधन के नेता 5 लाख भीड़ जुटाने का दावा कर रहे हैं। मंत्री सह धमदाहा विधायक लेसी सिंह ने दावा किया कि रंगभूमि मैदान में महारैली ऐतिहासिक होने वाली है। मंत्री सह कसबा विधायक आफाक आलम ने दावा किया कि रैली में 5 लाख लोग पहुंच रहे हैं। इधर, लोगों की सुविधा के लिए मैदान में करीब आधा दर्जन डिजिटल स्क्रीन लगाए गए हैं। जगह-जगह बैरिकैडिंग कर दी गई है। सभा स्थल पर मुख्य मंच 2800 स्क्वायर फीट बनाया गया है। कार्यक्रम कवरेज करने के लिए 6 क्रेन कैमरा लगाए गए हैं।

वही सितंबर 2022 में गृह मंत्री अमित शाह ने रंगभूमि मैदान से ही महागठबंधन के खिलाफ रैली की थी। उस वक्त इसे लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर देखा गया था। इधर, महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश-तेजस्वी पहली बार रैली कर रहे हैं। समीकरण की बात करें तो कोसी-सीमांचल में सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया समेत 7 जिले आते हैं। इसमें 36 विधानसभा क्षेत्र और 6 लोकसभा क्षेत्र है। इसमें से NDA के पास 11 और महागठबंधन के पास 26 सीटें हैं। विधानसभा चुनाव 2020 में JDU को 11 और BJP के पास 10 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं RJD के खाते में 8, कांग्रेस और AIMIM 5-5 सीटें आई थी। हालांकि, कुछ समय बाद AIMIM के 4 विधायक RJD में चले गए थे। वहीं लोकसभा सीट की बात करें तो JDU के खाते में 4 सीट जबकि एक-एक सीट कांग्रेस और BJP के पास है।

About Post Author

You may have missed