केंद्रीय बजट में सौतेला व्यवहार कर अब बिहार आ रहे गृह मंत्री, 2024 में जनता लेगी जवाब : तेजस्वी यादव

  • गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर उपमुख्यमंत्री का तंज, बोले- ठगने के बाद अब यहां आ रहे

पटना। बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन सबसे अहम होने वाला है। एक तरफ आज 7 दलों वाली महागठबंधन आज पूर्णिया में रैली करने जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह बिहार में दो अलग- अलग जिलों में अपनी रैली करने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, एक ही पक्ष और विपक्ष की रैली होने से दोनों एक दूसरे पर काफी हमलावर रहेंगे। इस बीच अब अमित शाह के बिहार आगमन को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि, आज देश के गृह मंत्री अमित शाह बिहार आ रहे हैं तो उन्हें बिहार के लोगों से यह बताना चाहिए कि ,उन्होंने बजट में बिहार क्यों ठगा और यदि उनको लगता है कि केंद्र सरकार ने बजट में बिहार के लोगों को बहुत कुछ दिया तो यह ही बताना चाहिए कि क्या- क्या दिया। हकीकत यह है कि केंद्र सरकार बिहार के लोगों को ठगने में लगी हुई है।  ये लोग बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। इसलिए अब देश समेत बिहार की जनता मन बना चुकी है 2024 में इनको सबक सिखाने की।

बिहार में आज बड़ा सियासी मंच सजने वाले हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए पहली बार महागठबंधन के सभी सातों दल एकजुट होकर पूर्णिया में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। तो वहीं दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया और पटना में रैली करके बीजेपी के चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। ऐसे में बिहार के लाखों लोगों की नजरें इन दोनों के कार्यक्रमों पर टिकी हुई है। अगस्त 2022 में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड बीजेपी से दोस्ती तोड़कर एनडीए से अलग हो चुकी है। बिहार में फिलहाल जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस समेत कुल सात दलों से तैयार महागठबंधन भाजपा को विपक्ष में बैठाकर सरकार चला रही है। ऐसे में अब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के अब अब आज भाजपा और महागठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में अपनी चुनावी प्रचार-प्रसार का शंखनाद करेगी।

About Post Author

You may have missed