बिहार में व्यक्तिगत हित के कारण बना महागठबंधन चुनाव से पहले हुआ धराशाही : विजय सिन्हा

  • महागठबंधन मे मचे बवाल पर डिप्टी सीएम का तंज़, कहा- अब लालच और परिवारवाद से गठबंधन नहीं चलेगा

पटना। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। जहां बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन ने अपने सभी उम्मीदवारों को विधिवत ऐलान कर दिया है, वही महागठबंधन में अभी भी सीट शेयरिंग पर कोई खास सहमति नहीं बनी है। माना जा रहा है कि लाल के रवैया के कारण बिहार में जल्दी कांग्रेस कोई बड़ा फैसला लेगी क्योंकि बिहार के गठबंधन में कांग्रेस को कोई खास स्थान नहीं मिल रहा है। वही जन अधिकार पार्टी से आए हुए पप्पू यादव को भी पूर्णिया सीट से निराशा मिली है क्योंकि यहां से लाल यादव ने जदयू विधायक बीमा भारती को पार्टी का सिंबल दे दिया है जिसके बाद महागठबंधन में सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्षी गठबंधन नाम की कोई चीज नहीं है यहां केवल लोग अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए साथ आए थे इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव से पहले ही बिहार में इंडिया गठबंधन धराशाही हो गया। उन्होंने कहा कि गठबंधन परिवारवाद और स्वार्थ के आधार पर ही बना है।
लालच और परिवारवाद गठबंधन का आधार
विजय सिन्हा ने कहा कि गड़बड़ी शुरुआत में ही हो गई है। बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कहीं भी इनका गठबंधन सफल नहीं रहा है, क्योंकि इनका बुनियाद ही लालच और परिवार है। विजय सिन्हा नीतीश का बिना नाम लिए कहा कि जो लोग गठबंधन में गड़बड़ी को पहले ही समझ गए थे, वह निकल गए और जो नहीं समझे वह अभी भी हैं। विजय सिन्हा ने पूर्णिया सीट को लेकर कहा कि बिहार में कांग्रेस के साथ क्या हो रहा और राजद क्या कर रही है, सबकुछ जनता देख रही है। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, लेकिन कांग्रेस की शाख और प्रतिष्ठा कमजोर हो चुकी है, कांग्रेस सत्ता पाने के लिए अपराधी, भ्रष्टाचारी जैसी मानसिकता वाले लोगों को बढ़ावा दे रही है, जिस वजह से जनता के बीच उसका विश्वास खत्म हो रहा है।
सत्ता पाने के लिए राजद से कांग्रेस का समझौता
विजय सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी का मतलब ही होता है, जो राष्ट्र को प्रथम रखे, जो जनता को प्रथम रखे। लेकिन कांग्रेस ने क्षेत्रीय पार्टी के साथ सत्ता पाने के लिए समझौता कर लिया। कांग्रेस पार्टी के लोग लोकतंत्र के कभी रक्षक नहीं बन सकते हैं। वही उपमुख्यमंत्री ने कहा की इस तरह से हिडेन एजेंडा चलाने वाले लोग देश के लिए कुछ नहीं करना चाहते, इनके गठबंधन का बुनियाद ही स्वार्थ और परिवार है। यह परिवारवादी और भ्रष्टाचारी लोगों की ऐसी जमात है, जिसके बारे में जनता सब कुछ जानती है। एनडीए में ऐसा कुछ नहीं है हम लोगों ने आपसी सहमति से उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। अब महागठबंधन में बिहार में क्या कुछ होता है ये देखनेवाली बात होगी।
संविधान की धज्जियां उड़ा रहे केजरीवाल
वहीं उन्होंने केजरीवाल के अबतक इस्तीफा नहीं देने और जेल से शासन करने के सवाल पर कहा कि आप देख लीजिए केजरीवाल संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वह जेल के अंदर चले गए हैं फिर भी मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ रहे हैं। जनता देख रही है कि किस तरह से संविधान को ताक पर रखकर जेल के अंदर से मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए हैं। कहा कि इंडिया गठबंधन के जितने भी बड़े नेता हैं, सभी जनता के सामने पाक-साफ दिखाना चाहते हैं। धीरे-धीरे सभी का पोल खुल रहा है।

About Post Author

You may have missed