2 नवंबर को राज्य के 1.20 लाख अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर कीर्तिमान बनाएगी बिहार सरकार : संजय झा

पटना। बिहार सरकार दो नवंबर को एक लाख बीस हजार नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बाटेंगी। इसे ऐतिहासिक बताया जा रहा है। बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा है कि दो नवबंर को नियुक्ति पत्र बाट रहे हैं। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है। एक साथ एक बार एक लाख बीस हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। इस पे स्केल में इस तरह का काम नहीं हुआ है। संजय झा ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने पिछले पंद्रह अगस्त को कहा था कि दस लाख लोगों को नौकरी और दस लोगों को रोजगार दिया जाएगा। देश में हो रहे लगातार रेल हादसे पर जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा है कि रेल हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार को बिल्कुल ध्यान नहीं है। रेल से लाखों लोग ट्रैवल करते हैं। इस तरह के हादसे नहीं हुआ करते थे। संजय झा ने रेल हादसे की जांच रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि रेल हादसे की जांच रिपोर्ट भी सहीं नहीं आ रही है। मुझे लगता है कि रेल को मेंटेंनेस नहीं किया जा रहा है। आप एक से एक ट्रेन चलाने की घोषणा करतें है। लेकिन, मीडिल और गरीब लोग जिससे चलते हैं। उसकी सुरक्षा नहीं देखतें हैं। दो-तीन महीने में कई घटनाएं हुई है। ट्रैक मैनेजमेंट नहीं हो रहा है। आजकल तकनीक भी है। पहले वाली बातें नहीं है। सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आ रहा है। जवाबदेही नहीं फिक्स हो रहा है।
संजय झा बोले- पांच राज्यों के चुनावों में मजबूत है इंडिया गठबंधन, बीजेपी को दिक्कत होगी
जल संसाधन मंत्री संजय झा ने पांच राज्यों के चुनाव पर कहा है कि इंडिया गठबंधन मजबूत है। बीजेपी को काफी दिक्कत होगी। मध्यप्रदेश में जदयू को चुनाव लड़ने पर कहा है कि हर जगह पर कुछ कैडर हैं। हमारी पार्टी भी उन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बहुत बाड़ा आधार है। पार्टी के पुराने साथी ने इच्छा जताई की चुनाव लड़ा जाए। दीपावली और छठ को लेकर एयर किराया में काफी इजाफा हुआ है। ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। प्लेन टिकट के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पीएम मोदी कहते थे कि हर हवाई चप्पल पहनने वाला प्लेन से घूमेगा। लेकिन, आज तो जूता पहनने वाले को पॉकेट अलॉउ नहीं कर रहा है। ईमानदारी से पूछता हूं कि क्या हालात है। केंद्र सरकार का एयर कंपनी पर कमांड नहीं रहा है। पटना से दिल्ली का एयर फेयर 15 हजार से ऊपर है। संजय झा ने कहा है कि रिजनल कन्नेटविटी वाले एयरपोर्ट के लिए कोई तो कैप हो। दरभंगा, पटना आदि रिजनल कन्नेक्टविटी वाले एयर पोर्ट से तो किराया फिक्स हो। यह उड़ान स्कीम का एयर पोर्ट है। रेल का यही हाल है। कोई सीट नहीं मिल रही है। पर्व के मौके पर बुरा हाल है। नौ साल में बिहार को कितनी ट्रेन मिली। बिहार में कैसे लोग आ रहें है। बिहार के लोगों से वोट लेते हैं। का्म की बात होती है तो बिहार को पीछे छोड़ देते हैं।

About Post Author

You may have missed