November 16, 2025

दरभंगा : आपदा प्रबंधन विभाग की महिला कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिछले साल हुई थी शादी

दरभंगा। जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ला स्थित ब्रह्म स्थान के पास शनिवार की शाम एक 29 वर्षीया महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कलेक्ट्रेट के आपदा प्रबंधन विभाग में प्रोग्रामर का काम करती थी। उसका नाम कुमारी विशाखा उर्फ निधि बताया जाता है। वह पटना के कदमकुआं के सब्जीबाग निवासी सुरेश कुमार की बेटी थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विशाखा प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम को भी ड्यूटी कर घर लौटी थी।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विशाखा प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम को भी ड्यूटी कर घर लौटी थी। वह किराए के मकान में तीसरी मंजिल पर अकेली रहती थी। उसके बाद उसकी मां विशाखा के मोबाइल पर लगातार फोन कर रही थी, परंतु विशाखा फोन नहीं उठा रही थी। इसी पर विशाखा की मां को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। मां ने उसके सहकर्मी को फोन कर सूचना दी कि विशाखा फोन नहीं उठा रही है। उसे जाकर देख लीजिए। जब उसकी सहकर्मी विशाखा के किराए के मकान पर पहुंची तो देखकर स्तब्ध रह गई। विशाखा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर चुकी थी।
सहकर्मी ने तुरंत इस बात की सूचना लहेरियासराय थाने की पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस बल के सहयोग से उसे फंदे से उतारा गया। सहकर्मी ने बताया कि विशाखा की शादी एक दिसंबर 2020 को पटना के ही युवक से हुई थी। विशाखा ने किस परिस्थिति में आत्महत्या की है, इसका अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस फिलहाल छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जब तक उसके परिजन कुछ नहीं बताते, तब तक आगे कुछ नहीं बताया जा सकता है।

 

 

You may have missed