February 17, 2026

गोपालगंज में राजद नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग,तीन गोलियां लगी,हालत नाजुक, जिले में दहशत

पटना।प्रदेश के अपराध ग्रस्त गोपालगंज जिले से बड़ी खबर आ रही है।गोपालगंज में अपराधियों ने राजद नेता सुरेश यादव को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है।जख्मी अवस्था में राजद नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उनकी हालत नाजुक बताई जाती है।अपराधियों ने राजद नेता सुरेश यादव को तीन गोलियां मारी हैं।दो गोली कंधे पर तो एक गोली सीने में लगी है।सुरेश यादव पर भी पूर्व से अपहरण, हत्या,रंगदारी जैसे कई आपराधिक मामले लंबित है।घटना के बारे में बताया जाता है कि गोपालगंज थाना क्षेत्र के कुक्कुरभुक्का गांव में राजद नेता सुरेश यादव अपने आवास के पास टहल रहे थे। इसी क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया।जिसमें 3 गोली सुरेश यादव को लगी तथा मौके पर से अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद से आसपास के इलाकों में भय तथा तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी कुछ दिन पूर्व पहले पीपी तथा राजद नेता रामनाथ साहू के आवास के बाहर अपराधियों ने सरेआम फायरिंग किया था।रामनाथ साहू राजद नेता जेपी राय के घर पर हुए सामूहिक हत्याकांड के मामले की पैरवी कर रहे थे।

You may have missed