गोपालगंज में अपराधियों ने पांच लाख रंगदारी नहीं देने के चलते मार दी गोली,मुखिया का भतीजा जख्मी

गोपालगंज।प्रदेश में अपराधिक घटनाओं में बदस्तूर इजाफा जारी है। बड़े संगीन अपराधिक वारदातों के दौर से गुजर रहे गोपालगंज जिले में आज फिर अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने के कारण एक मुखिया के भतीजे को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है।पीड़ित को जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बेरिया गांव में अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने के कारण स्थानीय मुखिया के भतीजे को गोली मार दी है। बताया जाता है कि मुखिया के भतीजे से अपराधियों ने 5 लाख रंगदारी मांगी थी।उसने रंगदारी देने से इनकार कर दिया था।जिसके बाद अपराधियों ने अपने दुस्साहस का परिचय देते हुए हद उस पर गोलियां चलाई।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।विदित हो कि पिछले कुछ माह से गोपालगंज में संगीन आपराधिक वारदातों में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

About Post Author