भाजपा को पता था कि सासाराम में भीड़ नहीं जुटेगी, इसलिए कार्यक्रम को किया रद्द : ललन सिंह

पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम 2 अप्रैल को सहरसा में होना था। लेकिन, वहां दो पक्षों के बीच हुई हिंसा को देखते हुए BJP ने कार्यक्रम को रद्द कर दिया। जिसके बाद BJP नीतीश सरकार पर निशाना साध रही है। इतना ही नहीं गृह मंत्री के कार्यक्रम को रद्द किये जाने का कारण BJP ने बिहार की विधि व्यवस्था का फेल होना और नीतीश सरकार की विफलता बताया। जबकि JDU अमित शाह का का कार्यक्रम रद्द होने का कारण कुछ और बता रही है। वही BJP पर हमला बोलते हुए JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि BJP को यह पहले ही पता चल गया था कि सासाराम में भीड़ नहीं जुटेगी, इसलिए इस कार्यक्रम को आनन-फानन में रद्द किया गया। वही ललन सिंह ने कहा कि सासाराम में कभी धारा 144 लागू नहीं थी। झूठा अफवाह फैला दिया गया कि यहां 144 लगाया गया है। अमित शाह महीने भर बिहार दौरा कर सकते हैं इसमें क्या प्रोब्लम है बिहार में उनका स्वागत है। BJP पर हमला बोलते हुए ललन सिंह ने कहा कि इसके बावजूद बिहार में BJP का खाता खुलने वाला नहीं है। वही BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि महामहिम से इस मामले को संज्ञान में लेने का आग्रह किया गया है। सासाराम और नवादा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम होना था।

नवादा में तो कार्यक्रम होगा लेकिन, सासाराम के कार्यक्रम को पार्टी ने रद्द कर दिया गया है। बिहार सरकार के द्वारा धारा 144 लगाने का काम किया गया। जिसके बाद हमलोगों को कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। आमलोगों की सुरक्षा पहले जरूरी है। जब तक आमलोग सुरक्षित नहीं हो सकते तब तक वहां कार्यक्रम नहीं किया जा सकता। वही बीजेपी का कहना है कि वे चाहते हैं कि बिहार सरकार से यह जानने का प्रयास किया जाए कि किस परिस्थिति में इस तरह की घटना हुई। सभी जगह दंगे हो रहे है और बिहार की सरकार यह कहती है कि वे कुछ नहीं जानते उनके पास कोई रिपोर्ट ही नहीं है। इसलिए पलटी मारने वाले लोग लगातार पलटी मार रहे हैं। जबकि कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है। वही BJP प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पुलिस एलांसमेंट कर रही है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार सासाराम में धारा 144 लगायी गयी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के गृह मंत्री के कार्यक्रम को रद्द करना पड़ गया। उन्होंने कहा की 144 आपने लगाया तो 144 हटाने की भी घोषणा करनी चाहिए थी। नीतीश कुमार आज पलटी मार रहे है। आज फ्लैग मार्च कर रहे हैं कल क्यों नहीं किये। लोग पलायन कर क्यों रहे हैं। लोगों का घर जलाया गया है जिसके बाद लोग ऐसा कदम उठा रहे हैं।

About Post Author

You may have missed