मोतिहारी में इंटर के छात्रा के साथ सामूहिक बलत्कार कर कुएं में फेंका : ग्रामीणों ने बाहर निकला, मामले की जांच में जुटी प्रशाशन

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ। वही इस घटना के बाद अपराधियों ने किशोरी को कुएं में फेंक दिया। हालांकि, उसकी जान बच गई। बता दे की लड़की कुएं भारी पानी में खड़ी थी। मिली जानकरी के अनुसार, पीड़िता 12वीं की छात्रा है। होली की छुट्टी पर वो घर गई थी। बताया जा रहा है की खेत में काम करने जा रहे ग्रामीणों ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी। झांककर देखा तो कुएं के अंदर किशोरी दिखी। वही यह पूरी घटना मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पिपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता को कुएं से बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार किशोरी बार-बार अपना बयान बदल रही है। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि वह डरी हुई हो सकती है। शाम में उससे फिर से पूछताछ की जाएगी। वही महिला थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी ने बताया कि पिपरा थाना क्षेत्र से एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। पीड़िता कुछ भी बता नहीं पा रही है। जो भी बोल रही है, उससे अगली बार बदल जा रही है। वह पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। अभी डरी हुई लग रही हैं, शाम में एक बार फिर से उससे पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही पूरी बात सामने आएगी। और प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
होली की छुट्टी पर घर गई थी
वही पीड़ित किशोरी से मिलने उसका मौसेरा भाई सदर अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि पीड़िता इंटर की छात्रा है। मोतिहारी के चांदमारी में भाड़े के रूम में अपनी एक दोस्त के साथ रहकर पढ़ाई करती है। होली की छुट्टी में घर गई थी। रविवार को घर से मोतिहारी आई। वही शाम 4 बजे के आस-पास पीड़िता की सहेली ने उसकी मां को फोन कर बताया कि वो कमरे पर नहीं है। कहीं चली गई है। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। पीड़िता के पिता और भाई यहां नहीं है। पिता नेपाल में काम करता है।

About Post Author

You may have missed