February 25, 2026

पटना में 13 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप, पीड़ित की मां ने गांव के दो लोगों के खिलाफ दर्ज कारवाई प्राथमिक

पटना। पटना जिले के मसौढ़ी के धनरूआ थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की बाईक सवार 2 युवकों ने सोमवार की शाम एक 13 वर्षीया किशोरी जो 9वीं वर्ग की छात्रा है, उसे जबरन उठा कर ले गए। वही किशोरी शोर मचाती रही तो उसके पहले एक युवक ने उसके मुंह में गमछी डाल मुंह को बंद कर दिया। वही बाद में पटना-गया सड़क स्थित एक सुनसान पुल के नीचे ले जाकर दोनों युवकों ने किशोरी के साथ बारी -बारी से दुष्कर्म किया। फिर किशोरी को सड़क पर लाकर छोड़ दिया और कर भाग निकले। वही इधर किशोरी के गायब होने के बाद उसकी खोजबीन कर रहे परिजनों को रात्रि 8 बजे के आसपास किशोरी सड़क किनारे मिली। किशोरी रोते हुये अपने साथ घटित घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन उसी वक्त धनरूआ थाना पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी देते हुये न्याय की गुहार लगायी।

वही इस संबंध किशोरी की मां के द्वारा अपने गांव के ही 2 युवक क्रमशः रोहित कुमार व सौरभ कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। बताया जा रहा है कि सौरभ कुमार शादीशुदा है। इधर पुलिस सोमवार की रात व मंगलवार को भी दोनों आरोपितों के घरपर छापामारी की लेकिन दोनों घर पर नही मिले। वही यह पूरी घटना धनरूआ थाना के एक गांव की 13 वर्षीया किशोरी बीते सोमवार की शाम अपनी मां के साथ घर से महादेव स्थान आयी थी। बताया जाता है कि सोमवार को किशोरी के गोतिया में किसी लड़के की बारात जा रही थी। बारात जाने के पूर्व लड़के के साथ महिलाओं की टोली लडके का परिछावन नाचते गाते हुये लडके को विदा कर रही थी। वही इसी दौरान लड़के को महिलायें गोड लगाने गयी। आरोप है कि इसी बीच दोनों आरोपित किशोरी को मुंह में गमछी डाल मुंह बंद करते हुये बाईक पर बिठा लेकर फरार हो गये। वही इधर पूजा के बाद जब उसकी मां अन्य महिलाओ के साथ लौटी तो अपनी पुत्री को न पाकर इसकी सूचना अपने घर के पुरूष सदस्यों को दी।

You may have missed