November 14, 2025

जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव संजय सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए मंत्री अशोक चौधरी ने किया हवन, दिया दरिद्र नारायण भोज

पटना। जदयू के प्रदेश सचिव तथा अपने परम मित्र संजय सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए राज्य सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने राजधानी स्थित महावीर मंदिर में हवन,ब्राह्मण भोजन एवं दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया। कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष तथा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा मंत्री अशोक कुमार चौधरी के बेहद करीबी मित्र थे। जिनका निधन 9 मार्च को राजधानी पटना के निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गया। संजय सिन्हा के परिजनों ने अस्पताल पर गलत इलाज एवं लापरवाही को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई है।

संजय सिन्हा के मौत के उपरांत उनके शव यात्रा में भी मंत्री अशोक चौधरी शामिल हुए थे तथा अपने मित्र को कंधा देने का भी काम किया था। कल पटना के महावीर मंदिर में अशोक चौधरी ने अपने मित्र एवं जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव संजय सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए विधिवत तरीके से हवन एवं दरिद्र नारायण भोज को आयोजित किया। इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी देखरेख में गरीबों को खाना खिलाया। इस मौके पर मंत्री अशोक चौधरी सपरिवार उपस्थित थे। वही इस मौके पर जदयू के प्रदेश सचिव रंजीत कुमार झा भी शामिल थे।

You may have missed