February 25, 2026

PATNA : गोलियों की गूंज से दहली राजधानी, अटल पथ के समीप बदमाशों ने पूर्व मुखिया को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

पटना। बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां नालंदा हरनौत के पूर्व मुखिया की गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया गया है। वही यह घटना पटना के अटल पथ के समीप हुई है। जहां पर बाइक सवार अपराधियों ने मुखिया पर गोलियों की बौछार कर दी है। वही मारे गए पूर्व मुखिया का नाम दिलीप बताया जा रहा है। वही मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मुखिया पर भी पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वही अनुमान लगाया जा रहा है कि आपसी रंजिश के कारण अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वही घायल मुखिया की मौत घटना स्थल पर ही होने की बात सामने आ रही है। वही मौके पर पहुंची SSP काम्या मिश्रा और 3 थानों की पुलिस, एसकेपुरी, पाटलिपुत्रा और बुद्धा कॉलनी की पुलिस आगे की करवाई में ममले जुट छानबीन में जुट गई है।

You may have missed