February 15, 2026

PATNA : बेउर में पांच संदिग्धों की पिटाई, चोरी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों को भेजा जेल

फुलवारी शरीफ। राजधानी पटना के बेउर थाना अंतर्गत तेजप्रताप नगर में गुरुवार को लोगों ने पांच संदिग्ध युवकों को पकड़ा और सही-सही इस इलाके में आने का कोई कारण नहीं बता पाने के चलते उनकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं पुलिस ने पांचों युवकों से पूछताछ के बाद मसौढ़ी निवासी जॉनी कुमार और पटना के अशोक नगर निवासी कर्ण कुमार को जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, इसी इलाके में पिछले माह हुई चोरी में जेल भेजे गए दोनों का फुटेज सीसीटीवी में देखा गया था और बाकी तीन युवकों को चोरी में संलिप्तता नहीं होने पर छोड़ दिया गया। पकड़े गए संदिग्धों में मसौढ़ी का जॉनी, साहिल कुमार पोस्टल पार्क जबकि करण मनोज और रणवीर प्रताप अशोक नगर का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस ने सभी चोरों को पकड़ने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए फुलवारीशरीफ सीएचसी ले गई, जहां उसका इलाज करने के बाद थाना लाई है।

You may have missed