हर्ष फायरिंग के दौरान गोली चलने से पंडित के पेट में लगी गोली, स्थिति गंभीर

बाढ़। बाढ़ में खुशी का माहौल उस वक्त गम में तब्दील हो गया, जब शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली चलने और गोली लग जाने से एक पंडित बुरी तरह घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाढ़ थाना क्षेत्र के बुधनी चक में बारात आई थी। हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित नरेश तिवारी शादी का कार्य संपन्न करा रहे थे कि इसी दौरान किसी व्यक्ति ने किसी हथियार से गोली चला दी। गोली सीधे पंडित नरेश तिवारी के पेट में जा लगी। गोली लगते ही पंडित जी लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गए, फिर क्या था शादी समारोह में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। शादी का माहौल गम में तब्दील हो गया। शादी में आए लोगों ने आनन-फानन में देर रात बाढ़ अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए पंडित जी को ले जाया गया लेकिन पंडित जी की स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। जहां पंडित जी की स्थिति नाजुक बताई जाती है। बाढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About Post Author

You may have missed