January 29, 2026

PATNA : दानापुर में चुनावी रंजिश में युवक पर गोलीबारी, 8 लोगों पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना के दानापुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के पतलापुर में अपराधियों ने देर रात एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। गंभीरावस्था में युवक को इलाज के लिए सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने जख्मी के पिता जुदागी सिंह के बयान पर केस दर्ज करते हुए आठ नौ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है दियारे के पतलापुर निवासी जुदागी सिंह का पुत्र करण कुमार गुरुवार देर रात को गांव में ही अपने परिचित के घर से क्रिकेट मैच देखकर लौट रहा था। पतलापुर बाजार के पास पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए बदमाशों ने करण को निशाना बनाते हुए उस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, दो गोली उसके सीने में जाकर लगी। गोली लगते ही वह गिर पड़ा। गोली लगने की खबर मिलते ही परिजन पहुंचे व उसे इलाज के लिए दानापुर लेकर पहुंचे। जख्मी करण की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना के पीछे पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश बताई जा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष विपीन कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर रात जुदागी सिंह का पुत्र करण कुमार (25) पतला पुर गांव में ही एक घर से मैच देखकर घर लौट रहा था। जख्मी के पिता के बयान पर उदय राय,सुबोध कुमार,भुवनेश्वर कुमार,मो. सत्तार,पप्पू कुमार,शैलेश कुमार समेत आठ नौ लोगों को नामजद किया गया है, जिसमें मो. सत्तार एवं भुवनेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

You may have missed