August 11, 2026

PATNA : नौबतपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, खूब चले ईट-पत्थर

पटना। राजधानी पटना के नौबतपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों की लड़ाई में ताबड़तोड़ गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में मारपीट के दौरान महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। मामला नौबतपुर थाने के नवही गांव का है। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह नवही निवासी राम जी यादव और राम करण यादव के बीच 6 महीने से जमीन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह दोनों गुटों में कहासुनी हो गयी और बाद में मारपीट और पथराव के बाद अंधाधुंध फायरिंग हुई। मारपीट के दौरान एक महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की इस घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी पाकर स्थानीय थाने के पुलिस गांव में पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर रही है।

You may have missed