November 16, 2025

बेगूसराय में अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती

बेगूसराय। नावकोठी थाना क्षेत्र के बीपीएस हाई स्कूल के पास शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने फिनो पेमेंट बैंक के फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली के शिवम कुमार के हाथ और पीठ में गोली लगी है। उसका इलाज बेगूसराय के ग्लोकल अस्पाल में चल रहा है।

घटना के संबंध में घायल युवक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम शिवम अपनी मौसेरी बहन के ससुराल पवड़ा मंझौल गया था। इसके बाद उसे नावकोठी थाना क्षेत्र के ललन सिंह के बेटे मुन्ना सिंह और एवं उसके एक रिश्तेदार बृजभान सिंह ने कॉल कर किसी काम से मंझौल बुलाया था। शिवम कुमार उनके कहने पर मंझौल पहुंचा।

वहां किसी बात पर उन दोनों ने उसपर गोली चला दी। एक गोली शिवम के हाथ को छेदती निकल गई। किसी तरह शिवक बाइक से भागने लगा। वे लोग शिवम का पीछा करते हुए फायरिंग कर रहे थे। एक गोली उसकी पीठ में भी लगी है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 

You may have missed