February 23, 2026

जमुई के बीच दो ऑटो चालकों में जबरदस्त मारपीट; खूब चले लात-घूसे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जमुई। बिहार के जमुई जिलें में बीच सड़क पर दो ऑटो चालक पैसों को लेकर आपस में उलझ पड़े। काफी देर तक दोनों के बीच जमकर मारपीट होता रहा। मामला जमुई मलयपुर मुख्य मार्ग के पतोना चौक का है। जहा दो ऑटो चालकों के बीच जमकर लात घुसा चलने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों ऑटो चालकों के बीच सड़क मारपीट होने के कारण लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों के द्वारा मारपीट की इस घटना को छुड़ाने और समझाने की भी कोशिश किया गया पर दोनों चालक कहां मानने वाले थे। बीच सड़क पर ही लात घुसे का बरसात एक दूसरे पर कर रहे थे। दोनों के बीच मारपीट की वजह से सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। इधर दोनों चालक के बीच मारपीट की इस घटना को किसी युवक ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों चालक अपने ऑटो को मलयपुर से जमुई चलाता है,एक ऑटो चालक पतोना गांव का बताया जाता है। वही दूसरा खैरमाँ गांव का बताया जाता है। एक दूसरे में हुई मारपीट का कारण पैसा की लेन देन बताया जा रहा है। दोनों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

You may have missed