February 14, 2026

औरंगाबाद में गाय बांधने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में नगर थाना क्षेत्र के मिनी बिगहा में दरवाजे पर गाय बांधने को लेकर दो पड़ोसी में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अंबिका राम(52) उनकी पत्नी शांति देवी और नतिनी विमला देवी शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से वैधनाथ प्रसाद(59), बेटे रवि कुमार(32) घायल हुए हैं। नगर थाना के मिनी बिगहा निवासी अंबिका राम और उनके पड़ोसी वैधनाथ प्रसाद में दरवाजे पर गाय बांधने को लेकर झड़प हो गई।घायल अम्बिका राम ने बताया कि बैद्यनाथ प्रसाद के दामाद ने ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव के बाद बैधनाथ प्रसाद के दामाद मुकेश प्रसाद और छोटे भाई शिवशंकर प्रसाद को पकड़ कर थाने ले गई। वहीं घायल बैद्यनाथ प्रसाद के बेटे ने बताया कि अंबिका राम के द्वारा अक्सर गाली गलौज और धमकी दी जाती है। मामूली विवाद पर अंबिका राम ने अपनी पत्नि शान्ति देवी और नतिनी विमला देवी के साथ मिलकर हमला कर दिया। घटना के बाद नगर थाना पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया हैं।

You may have missed