पूर्व सांसद पप्पू यादव की महिला नेत्री ने छोड़ा पार्टी का साथ, जाप छोड़ BJP में शामिल हुई रानी चौबे

पटना। आगमी लोकसभा चुनाव के पहले ही देश की राजनीति में कई उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। वही कई नेता एक पार्टी को छोड़ दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वही इसी क्रम में फिर दो नेता बिहार भाजपा में शामिल हुए हैं। बता दें कि सोमवार को बिहार BJP के प्रदेश कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जाप की नेता रानी चौबे भाजपा में शामिल हुई। वहीं युवा JDU के नेता डॉ. मृणाल शेखर ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इन नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। वहीं इस मौके पर BJP सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा मौजुद थे। बता दें कि इस दौरान बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और भाजपा सांसद सुशील मोदी ने बिहार सराकर पर जमकर निशाना साधा। वहीं सुशील मोदी ने कर्नाटक में बीजेपी को मिली के हार को लेकर विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। यह लोकसभा चुनाव नहीं है। अभी लोकसभा चुनाव होना बाकी है।

वही प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में लॉ ऑडर किसी से छुपी नहीं है। सरकार में सहयोगी पार्टी गुंडों की पार्टी है। बिहार में विकाश और रोजगार की चिंता सरकार को नहीं है। नीतीश जी को बस चिंता है कि जेट प्लेन में घूम कर चाय पानी पी कर PM बन जाए। राज्य में लॉ ऑडर ठीक रहेगा तो खुद लोगों को रोजगार मिलेगा, उद्योग लगेंगे। लेकिन, सरकार को इन सब से मतलब नहीं है। वही आगे चौधरी ने कहा कि 2025 आते-आते राजद कुछ बचेगा भी तो JDU का नमो निशान मिट जायेगा। ये लोग मिट चावल खिला रहे हैं। लोगों को शराब प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं सुशील मोदी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिली यूपी में नगर निकाय चुनाव में भी भारी सफलता मिली है। लेकिन, कर्नाटक चुनाव के बाद विपक्ष जरूरत से ज्यादा इतरा रहा है। लोग भूल जातें हैं विधान सभा और लोक सभा चुनाव में अंतर होता है। बिहार में जिन लोगों ने विधान सभा चुनाव में राजद जेडीयू को वोट दिया वे लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देंगे। लोकसभा चुनाव में हम सभी 40 सीटों पर चुनाव जीतेंगे।

About Post Author

You may have missed